नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में एक गिरफ्तार

नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में एक गिरफ्तार

नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में एक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 29, 2021 7:42 pm IST

फरीदाबाद, 29 दिसम्बर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी 24 वर्षीय गुलशन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गांव चपोटा का रहने वाला है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया की नाबालिग लडक़ी दिन में अपने घर के पास खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ एक खंडहर में ले गया, जहां उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया । सिंह ने बताया कि इसके साथ ही आरोपी ने पीडिता को धमकाया कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

उन्होंने बताया कि पीडिता ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी तो पिता ने महिला थाना इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी ।

प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना पुलिस टीम ने लडकी से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है और पूछताछ के उपरांत उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में