ओडिशा के मलकानगिरी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, 20 महिलाएं घायल

Ads

ओडिशा के मलकानगिरी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, 20 महिलाएं घायल

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 03:42 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 03:42 PM IST

मलकानगिरि (ओडिशा), छह अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मलकानगिरि जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोमवार सुबह मलकानगिरि पुलिस थाने के अंतर्गत सिंगराजखुंटा गांव के पास रेत से लदा एक ट्रैक्टर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया।

मलकानगिरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रेगन किंडो ने बताया कि दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक भीमा मदकमी (20) ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

किंडो ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और वाहन जब्त कर लिया गया है।

एक अन्य घटना में, मलकानगिरी जिले के मैथिली पुलिस थाना क्षेत्र के महूपदार गांव की लगभग 20 महिलाएं उस ट्रैक्टर के पलट जाने से घायल हो गईं, जिसमें वे यात्रा कर रही थीं।

सभी घायल महिलाओं को प्रारंभिक उपचार के लिए मैथिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को कोरापुट मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

दिलीप