India Bangladesh Border Security: घुसपैठ रोकने के लिए BSF का खतरनाक आइडिया, अब सांप और मगरमच्छ बनेंगे भारत के नए पहरेदार, जानिए कैसे काम करेगा ये अनोखा प्लान

Ads

India Bangladesh Border Security: घुसपैठ रोकने के लिए BSF का खतरनाक आइडिया, अब सांप और मगरमच्छ बनेंगे भारत के नए पहरेदार, जानिए कैसे काम करेगा ये अनोखा प्लान

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 01:16 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 01:55 PM IST

INDIA BANGLADESH BORDER/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • BSF का अनोखा सुरक्षा प्लान
  • घुसपैठ रोकने के लिए नई रणनीति
  • नदी क्षेत्रों पर खास फोकस

India Bangladesh Border Security: भारतबांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) एक अनोखी और अलग तरह की रणनीति पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, नदी और दलदली इलाकों में, जहां सामान्य बाड़ लगाना संभव नहीं है, वहां प्राकृतिक बाधाओं के रूप में सांप और मगरमच्छों के उपयोग की संभावना पर चर्चा की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है और यह विचार फिलहाल चर्चा के स्तर पर ही है। यह पहल विशेष रूप से उन संवेदनशील क्षेत्रों के लिए है, जहां घुसपैठ और तस्करी जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

bsf anti infiltration plan: BSF का अनोखा सुरक्षा प्लान

करीब 4096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में लगभग 175 किलोमीटर हिस्सा नदी और दलदली इलाकों से होकर गुजरता है। ऐसे क्षेत्रों में पारंपरिक सुरक्षा उपायों के जरिए निगरानी और रोकथाम करना कठिन होता है, जिसके चलते BSF अब वैकल्पिक और प्रभावी उपायों पर ध्यान दे रहा है। अधिकारियों को ऐसे संवेदनशील इलाकों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां इस तरह के प्राकृतिक अवरोधों को लागू किया जा सके। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है, जिसमें ड्रोन, सेंसर और हाई-टेक कैमरों का उपयोग शामिल है, ताकि 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

border security news india: प्रस्ताव अभी चर्चा के स्तर पर

इस बीच, सीमा पर घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में BSF की 32वीं बटालियन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सोना तस्कर को पकड़ा था, जिसके पास से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए थे। खुफिया जानकारी के आधार पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार

मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया

प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया

पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की