दक्षिण पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाया गया : ईरानी मीडिया

Ads

दक्षिण पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाया गया : ईरानी मीडिया

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 05:04 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 05:04 PM IST

दुबई, छह अप्रैल (एपी) ईरान में सोमवार को दक्षिण पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाकर हमले किए गए। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।

अर्धसरकारी समाचार एजेंसी ‘फार्स’ और न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने अपनी खबर में दक्षिणी बुशहर प्रांत में स्थित असलुयेह गैस क्षेत्र पर हुए इन हमलों के लिए अमेरिका और इजराइल को कसूरवार ठहराया।

हालांकि, न तो अमेरिका और न ही इजराइल ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

इजराइल की ओर से दक्षिण पार्स पर पहले किए गए हमले के बाद ईरान ने पश्चिम एशिया के तेल और प्राकृतिक गैस स्थलों को तेजी से निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को इस हफ्ते नहीं खोला गया, तो बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले किए जा सकते हैं।

एपी पारुल नरेश

नरेश