सिमडेगा (झारखंड), 27 सितंबर (भाषा) झारखंड के सिमडेगा जिले में रविवार सुबह भेड़िकुदर के पास कार और ट्रक की भिंड़त में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बिहार के सहरसा जिले के निवासी और एक निजी कंपनी में इंजीनियर कुंदन कौशिक अपने दो दोस्तों के साथ चैनपुर से सिमडेगा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि तीनों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कौशिक को मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी के अनुसार, कौशिक के दोस्त पुरुषोत्तम ओहदार और नाहिद रोशन का अस्पताल में इलाज जारी है।
भाषा राखी रंजन
रंजन