असम में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल

असम में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल

असम में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 10 अन्य घायल
Modified Date: March 10, 2024 / 01:55 pm IST
Published Date: March 10, 2024 1:55 pm IST

रांगिया (असम), 10 मार्च (भाषा) असम के कामरूप जिले में रविवार को हाजो के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह हुई जब मछलियां लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन की बोरनी में एक मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया, ‘‘मुकलमुआ के मोटरसाइकिल सवार फुलबर अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसके अलावा, हादसे में 10 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनका गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उपचार हो रहा है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में