करंट लगने से एक की मौत

करंट लगने से एक की मौत

करंट लगने से एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 2, 2021 12:25 am IST

नोएडा, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थाना सेक्टर-24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान ओमवीर सिंह (39) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि करंट लगने के बाद गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच प्रदेश के बिजनौर जिले में नशे का धंधा करने से मना करने पर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिल कर मां नौता देवी की हत्या कर दी । पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में