बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए कर्नाटक के हावेरी जिले में एक माह का स्वास्थ्य जांच अभियान

Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 27, 2021 10:58 am IST

हावेरी (कर्नाटक), 27जून (भाषा) कर्नाटक में अपनी तरह के पहले अभियान में हावेरी जिले में 16 साल से कम उम्र के बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक महीने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के मद्देनजर चलाया जा रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बसवराज एस बोम्मई ने यह जानकारी दी।

जिले के शिग्गांव से विधायक बोम्मई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ हावेरी राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक महीने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई बच्चा कुपोषित न रहे।’’

राज्य में 25 जून से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सोलह साल से कम उम्र के 2.75 लाख बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि अभी बच्चों को टीका लगाने के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना और उन्हें कुपोषण से बचाना जरूरी है। वंचित बच्चों को दवाएं और पोषण किट भी प्रदान की जाएंगी।’’

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

लेखक के बारे में