शंभू क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : पुलिस
शंभू क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : पुलिस
चंडीगढ़, दो मई (भाषा) पंजाब में पटियाला के शंभू क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के अनुसार, गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बियंत को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, पटियाला पुलिस और पठानकोट की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया।
यादव ने बताया कि गुरजिंदर, जगरूप सिंह का करीबी सहयोगी है, जो 27 अप्रैल की रात रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाने की कोशिश के दौरान मारा गया था।
पंजाब पुलिस प्रमुख ने कहा, “प्रारंभिक जांच में शंभू विस्फोट, सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट और मोगा में सीआईए कार्यालय पर ग्रेनेड हमले में उसकी भूमिका सामने आई है। ये सभी घटनाएं विदेशी आकाओं के निर्देश पर अंजाम दी गई थीं।”
पुलिस के अनुसार, विस्फोट के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के समर्थन से सक्रिय एक खालिस्तान समर्थक आतंकी मॉड्यूल का हाथ है। इससे पहले इस मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
भाषा रंजन नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


