गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत

गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत

गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 14, 2020 6:40 am IST

नोएडा, 14 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और इस महामारी के 182 नये मामले सामने आये।

जिला निगरानी अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इस महामारी से 73 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में आज कोविड-19 से संक्रमित 182 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 198 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस समय 1,164 मरीजों यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 18,917 लोगों इस महामारी से स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं जबकि अब तक 20,154 लोग जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

भाषा सं देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में