कठुआ में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
कठुआ में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
जम्मू, नौ अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रोमेलु सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। सिंह को जम्मू जिला जेल में रखा गया है।
भाषा
प्रचेता अविनाश
अविनाश

Facebook


