MP Police Bharti 2025 Result: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने पदों के लिए मंगाए गए थे आवेदन, अपना परिणाम ऐसे देख सकते हैं अभ्यर्थी
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने पदों के लिए मंगाए गए थे आवेदन, Madhya Pradesh Police Bharti 2025 Result
भोपालः MP Police Bharti 2025 Result: मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में सुनील मीना ने टॉप करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं टॉप-5 में अंकित रघुवंशी, दीपक जाट, आदर्श सेन और सूरज मसीह ने भी जगह बनाई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर अपने डिटेल्स दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
MP Police Bharti 2025 Result: यह भर्ती परीक्षा कुल 7500 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें पहले चरण में करीब 9.78 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। दो चरणों में आयोजित इस परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) और लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर मेरिट सूची तैयार की गई है। फाइनल चयन सूची में कुल 6525 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
टॉप 10 कैंडिडेट्स के नाम
- सुनील मीना- जबलपुर
- अंकित रघुवंशी- जबलपुर
- दीपक जाट- नीमच
- आदर्श सेन- रीवा
- सूरज मसीह- भोपाल
- देवेंद मेवादा- भोपाल
- आरती चौहान- भोपाल
- रचना नामदेव- सागर
- बबलू राठौर- नीमच
- यतेंद्र सिंह- उज्जैन
MP Police Final Result 2025: कैसे चेक करें? (Steps)
- आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाएं
- “MP Police Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


