Amit Baghel Latest News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी इतने दिनों की पैरोल, इन शर्तों का करना होगा पालन
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी इतने दिनों की पैरोल, Amit aghel Latest News: Granted bail by High Court
Amit Baghel Latest News. Image Source- IBC24 Archive
बिलासपुरः Amit Baghel Latest News छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने धार्मिक विवाद को लेकर रायपुर में दर्ज 14 मामले पर तीन महीने की पैरोल दी है। इस पैरोल के दौरान कोर्ट ने उन पर कई शर्तें भी लगाई है। कोर्ट ने उनसे कहा कि वे पैरोल के बाद रायपुर जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। केवल पेशी के लिए वे रायपुर आ सकेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में VIP चौक पर राज्योत्सव से ठीक पहले VIP चौक पर लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। इसी दौरान अमित बघेल ने अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद रायपुर में अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज किए गए थे।
Amit Baghel Latest News मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अमित बघेल को पैरोल दी। हाईकोर्ट ने पैरोल देते हुए शर्त रखी है कि अमित बघेल अगले 3 महीने तक रायपुर जिले की सीमा में निवास नहीं करेंगे। हालांकि उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए तय तारीखों पर रायपुर आने की अनुमति दी गई है। बता दें कि अग्रवाल और सिंधी समाज आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद अमित बघेल फरार चल रहे थे। बघेल थाने के बाहर सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन थाने से 20 मीटर पहले ही पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच उनकी मां का निधन भी हो गया था। उन्होंने पुलिस कस्टडी में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया था।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत-14 FIR वाले मामले में कोर्ट ने दी 3 महीने की अंतरिम जमानत
Amit Baghel | Latest News | #AmitBaghel | #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News https://t.co/61L8yMNYWv
— IBC24 News (@IBC24News) April 9, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


