बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: May 13, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: May 13, 2026 1:08 am IST

बेंगलुरु, 12 मई (भाषा) बेंगलुरु के मर्फी टाउन इलाके में मंगलवार तड़के एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान कथित तौर पर विस्फोट होने से 65 वर्षीय ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान हलासुरू पुलिस थाना क्षेत्र के मर्फी टाउन निवासी लॉर्ड नाथन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चार्जिंग पर लगाकर परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब तीन बजे वाहन में कथित रूप से विस्फोट हो गया, जिससे घर में आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय नाथन घर के अंदर सो रहे थे और आग में बुरी तरह झुलस गए।

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नाथन के बेटे फ्रैंक एंथनी एल. ने शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भाषा

खारी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में