अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
Modified Date: September 29, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: September 29, 2026 8:21 pm IST

जम्मू, 29 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से संबंध होने के संदेह में एक अग्रिम गांव से बिहार के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के अररिया जिले के शोइरगांव के तारा चंद सड्डा को रामगढ़ सेक्टर के काकू दा कोठा गांव में खेत में काम करते समय हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसके मोबाइल फ़ोन में पाकिस्तान के एक दर्जन से ज़्यादा संपर्क नंबर मिले थे।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के अरनिया इलाके में किरायेदार के तौर पर रह रहा सड्डा अपने मोबाइल फोन पर ‘वीपीएन कनेक्शन का’ इस्तेमाल करते हुए भी पाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उसे आगे की जांच-पड़ताल और ज़रूरी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया गया है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में