पश्चिम बंगाल के मालदा में बाजार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

पश्चिम बंगाल के मालदा में बाजार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

पश्चिम बंगाल के मालदा में बाजार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: May 23, 2023 / 11:20 am IST
Published Date: May 23, 2023 11:20 am IST

(तस्वीरों के साथ)

मालदा, 23 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक बाजार में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी नितिन सिंघानिया ने बताया कि नेताजी नगरपालिका बाजार में ‘कार्बाइड’ की एक दुकान में तड़के आग लग गई और इस घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति ठेला चलाता था।

सिंघानिया के मुताबिक, आग तेजी से आसपास की पांच से सात दुकानों में फैल गई और वे भी जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि इलाके में धुआं भर गया है।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस बल की भारी तैनात की गई है।

स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि आम को पकाने के लिए ‘कार्बाइड’ का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित जांच करने एवं सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

भाषा निहारिका पारुल

पारुल


लेखक के बारे में