दिल्ली के रोहिणी में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, छह लोगों को बचाया गया

दिल्ली के रोहिणी में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, छह लोगों को बचाया गया

दिल्ली के रोहिणी में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, छह लोगों को बचाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 23, 2022 7:48 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दिल्ली के रोहिणी इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह लोगों को बचा लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सेक्टर 5, पूठ कलां स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना शाम 4.55 बजे मिली। उन्होंने बताया कि इस इमारत में भूतल के अलावा और दो मंजिलें थीं। उन्होंने बताया कि दमकल की दस गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में