बीएसएफ की गोलीबारी में एक तस्कर मारा गया

Ads

बीएसएफ की गोलीबारी में एक तस्कर मारा गया

  •  
  • Publish Date - September 15, 2023 / 08:27 PM IST,
    Updated On - September 15, 2023 / 08:27 PM IST

कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल), 15 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की गोलीबारी में एक तस्कर मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तस्कर शुक्रवार तड़के जिले के नोनागंज इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी बाड़ को काट रहा था। पुलिस ने बताया कि जब बीएसएफ जवानों ने उसे ललकारा तो तस्कर और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया।

बीएसएफ जवानों ने भी इसके जवाब में गोलीबारी की, जिसमें तस्कर मारा गया। उन्होंने बताया कि अज्ञात तस्कर का शव बीएसएफ ने पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने कहा कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप