टीम इंडिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर के साथ ऑनलाइन ठगी, एक झटके में दे बैठा लाखों

Ads

Online fraud : ठग ने एक झटके में ही दिग्गज क्रिकेटर को लाखों की चपत लगा दी।

  •  
  • Publish Date - December 11, 2021 / 02:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली। देश में आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आ रही है। ठग अब सेलिब्रिटीज को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला क्रिकेट जगत से सामने आया है। ठग ने एक झटके में ही दिग्गज क्रिकेटर को लाखों की चपत लगा दी।

दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। ठग ने उसके खाते से 1 लाख रुपए उड़ा लिए। ठगी का शिकार हुए विनोद कांबली ने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के 7,992 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 93,277 हुई, 559 दिनों में सबसे कम

पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक ‘लिंक’ भेजा। कांबली ने उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  ओमिक्रॉन का खतरा.. नाइजीरिया से इंदौर लौटे भाई-बहन मिले कोरोना पॉजिटिव