Greater Noida Bus Fire Video: यात्रियों से खचाखच भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जलें, देखें भयावह वीडियो

Ads

Greater Noida Bus Fire Video: यात्रियों से खचाखच भरी बस में लगी भीषण आग, कई लोग जिंदा जलें, देखें भयावह वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 07:50 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 08:06 AM IST

Greater Noida Bus Fire Video: यात्रियों से खचाखच भरी बस में लगी भीषण आग, कई लोग जिंदा जलें, देखें भयावह वीडियो /image: X

HIGHLIGHTS
  • नोएडा एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग
  • हादसे में 9 यात्रियों की मौत
  • 35 यात्री थे बस में सवार

ग्रेटर नोएडा। Greater Noida Bus Fire Video: उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है, यहां देर रात स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की जलकर (9 people killed in bus accident) मौत हो गई। कई यात्री घायल बताए जा रहे है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार रात 12 बजे हुआ। हादसे (Noida Bus Fire) के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद बस में अफरा तफरी और सड़क पर चीख पुकार मच गई।

नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी बस, 35 यात्री थे सवार

UP Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, 35 यात्रियों को ले जा रही बस ग्रेटर नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी, दयानतपुर गांव के पास बस में आग लग गई। जिस समय ये हादसा हुआ बस में तकरीबन 35 यात्री थे, हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कुछ यात्री आग तेजी से फैलने के कारण अंदर ही फंस गए और जलकर मौत हो गई।

बस जलकर खाक (Noida Expressway Bus Accident)

Greater Noida Bus Fire Video आगजनी की इस घटना में बस जलकर खाक हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव दल की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां सभी का इलाज जारी है। मृतकों में महिला बुजुर्ग और दिव्यांग बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल बस में आग लगने का कारण अज्ञात है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

एक यात्री ने बताया

Noida Expressway Accident एक यात्री ने बताया, “…जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी…”

हादसे में 9 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक 

ग्रेटर नोएडा में हुए बस हादसे में 9 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

 

देखें भयावह वीडियो

ये भी पढ़ें

नोएडा बस हादसा कब हुआ?

हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे होने की जानकारी है।

बस में कितने यात्री सवार थे?

बस में करीब 35 यात्री सवार थे।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

हादसे में 9 यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी गई है।

बस कहां जा रही थी?

बस ग्रेटर नोएडा से मथुरा-वृंदावन जा रही थी।

बस में आग कैसे लगी?

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।