Food Oil Customs Duty Cut: त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी राहत, सस्ते होंगे खाने के तेल, सरकार ने इतना घटा दिया टैक्‍स

Ads

Food Oil Customs Duty Cut: त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी राहत, सस्ते होंगे खाने के तेल, सरकार ने इतना घटा दिया टैक्‍स

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 07:26 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 07:27 AM IST

Food Oil Customs Duty Cut | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • महंगाई के बीच बड़ी राहत!
  • केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई
  • सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल पर घटा टैक्स

नई दिल्ली: Food Oil Customs Duty Cut महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार से राहत की उम्मीद है, लेकिन रोजाना बढ़ती महंगाई से जनता हलाकान है। दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों के दाम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच त्योहारों से पहले सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। केंद्र ने सोयाबीन ऑयल (Soybean Oil Import Duty), खजूर और सूरजमुखी के तेल के आयात पर टैक्‍स कम (Sunflower Oil Import Duty) कर दिया है। केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर बेसिक कस्‍टम ड्यूटी घटा दी है। रिफाइंड ऑयल पर भी कस्‍टम ड्यूटी पर बड़ राहत दी है।

कच्‍चे तेल पर घट गया टैक्‍स

Food Oil Customs Duty Cut जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल (Soybean Oil Price) और कच्चे पाम तेल (Palm Oil Import Duty) पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) 10% से घटाकर 5% और रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड पाम ऑयल पर 32.5% से घटाकर 27.5% कर दिया है। (Basic Customs Duty) ये फैसला त्योहारी सीजन के दौरान खाने-पीने के तेल की मांग में होने वाली बढ़ोतरी को ध्यान में रख कर किया गया है। (Food Oil Price Relief) इसके अलावा, कच्चे सूरजमुखी तेल पर बीसीडी को 10% से घटाकर शून्य कर दिया गया है, जबकि रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर बीसीडी को 32.5% से घटाकर 22.5% कर दिया गया है।

बाजार में सस्‍ता हो सकता है फूड ऑयल

केंद्र सरकार के इस फैसले से अब बाजार में तेल सस्‍ता होने की उम्‍मीद है। खाद्य तेलों के आयात में व्यापारियों की लागत कम होगी तो उम्‍मीद की जा रही है कि इसका फायदा ग्राहकों तक भी पहुंचेगा। ग्राहकों के लिए खुदरा कीमतों में राहत मिल सकती है। हालांकि, ग्राहकों को मिलने वाली राहत इस बात पर निर्भर करती है कि फूड ऑयल के सप्लाई चेन में ड्यूटी कटौती का फायदा किस तरह आगे बढ़ाया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार ने खाद्य तेल पर टैक्स क्यों घटाया है?

त्योहारी सीजन में खाद्य तेल की बढ़ने वाली मांग को देखते हुए आयात लागत कम करने के लिए कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है।

कच्चे सोयाबीन तेल पर कस्टम ड्यूटी कितनी हुई?

कच्चे सोयाबीन तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 5% कर दी गई है।

सूरजमुखी तेल पर कितनी ड्यूटी घटाई गई?

कच्चे सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर शून्य कर दी गई है, जबकि रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर यह 32.5% से घटाकर 22.5% हुई है।