अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 28, 2022 9:11 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 28 अप्रैल (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का केवल एक उपचाराधीन मरीज है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमितों की संख्या 10,035 है, जबकि 9,905 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से अभी तक 129 लोगों की मौत हुई है।

प्रशासन ने अभी तक 7.23 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। केन्द्र शासित प्रदेश में 3.34 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में