जम्मू-कश्मीर की पहचान पर भाजपा के हमले का मुकाबला केवल पीडीपी ही कर सकती है: महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पहचान पर भाजपा के हमले का मुकाबला केवल पीडीपी ही कर सकती है: महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पहचान पर भाजपा के हमले का मुकाबला केवल पीडीपी ही कर सकती है: महबूबा मुफ्ती
Modified Date: September 12, 2024 / 07:03 pm IST
Published Date: September 12, 2024 6:24 pm IST

श्रीनगर, 12 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पीडीपी ही एकमात्र पार्टी है जो केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की पहचान, संसाधनों और नौकरियों पर भाजपा के ‘‘हमले’’ का मुकाबला कर सकती है।

उन्होंने कहा कि जब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सत्ता में थी तो उसने जम्मू-कश्मीर, विशेषकर दक्षिण कश्मीर के लोगों को उस कठिन दौर से बाहर निकाला, जब क्षेत्र को आतंकवाद रोकथाम अधिनियम (पोटा) और विशेष कार्य बल के सबसे बुरे प्रभाव का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे लिए चुनौती यह होगी कि हम पार्टी द्वारा हमारे पिछले कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर, खासकर दक्षिण कश्मीर के विकास के लिए किए गए काम से बेहतर कार्य कर सकें?’’

जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आने पर पांच लाख नौकरियां देने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वादे के बारे में पूछे जाने पर मुफ्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा फैलाए गए झूठ की कोई तुलना नहीं है।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) कहा था कि वे हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, लेकिन उन्होंने पिछले 10 वर्षों में एक करोड़ नौकरियां भी नहीं दी हैं। उन्हें झूठ बोलने में कोई झिझक नहीं है।’’

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में