‘ऑपरेशन चक्र’: चोरी के 64 वाहन बरामद, द्वारका में 30 वाहन चोर पकड़े गए

‘ऑपरेशन चक्र’: चोरी के 64 वाहन बरामद, द्वारका में 30 वाहन चोर पकड़े गए

‘ऑपरेशन चक्र’: चोरी के 64 वाहन बरामद, द्वारका में 30 वाहन चोर पकड़े गए
Modified Date: July 15, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: July 15, 2026 6:44 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) दिल्ली के द्वारका में 72 घंटे के अभियान ‘ऑपरेशन चक्र’ के दौरान, पुलिस ने चोरी के 64 वाहन बरामद किए और 30 कथित वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बार-बार अपराध करने वाले 17 आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा चार बुरे चरित्र (बीसी) के व्यक्ति भी शामिल हैं। दक्षिण पश्चिम दिल्ली में अभियान के दौरान 61 वाहन बरामद किए गए जिनमें दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी थानों और परिचालन इकाइयों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे, संवेदनशील स्थानों की निगरानी की।

उन्होंने बताया कि बरामद किए गए वाहनों में से 36 को चिन्हित पार्किंग स्थानों पर खोजा गया व 23 वाहन आदतन अपराधियों के पास बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संगठित वाहन चोरी नेटवर्क को बाधित करना और इनसे संबंधित झपटमारी व लूटपाट के अपराधों पर अंकुश लगाना है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में