Indian Army Press Conference: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटी आतंकियों की कमर, कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल 3 बड़े आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पेश किए सबूत
‘Operation Sindoor’ broke the back of terrorists, 3 big terrorists involved in Kandahar hijack and Pulwama attack killed

Indian Army Press Conference:
नई दिल्लीः Indian Army Press Conference: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर तीनों सेनाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके जरिए डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, 'हमने इन आतंकीठिकानों की सटीकता से पहचान की और इनके सबूत वापस लाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की। हमने इस आपरेशन के दौरान सीमा पार के 9 ठिकानों पर हमला किया जिसमें 100 आतंकवादी मारे। जिनमें से कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल तीन बड़े आतंकी चेहरे भी मार गिराए गए हैं।'
Indian Army Press Conference: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने आगे बताया, हमने आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसका उद्देश्य साफ था कि आतंकवाद के साजिशककर्ताओं और उनके ठिकानों को तबाह किया जाएगा। आपरेशन शुरू करने से पहले हमने सीमा पार के टेरर कैंप और इमारतों को पहचान की। हमारे लिए यह बेहद कड़ी चुनौती थी कियों इनमें से कई को पहले ही खाली कर दिया था, क्योंकि उन्हें हमारे एक्शन का डर था। चूंकि हमारे ऑपरेशन का मकसद आतंकियों को खत्म करना था इसलिए हमने इस ऑपरेशन में सिर्फ आतंकवादियों को टारगेट किया। हमने अपने खुफिया एजेंसियों के जरिए 9 ठिकानों के पहचान किए। इनमें से कुछ पीओके में थे और कुछ पाकिस्तान में थे। जिनमें से एक मुरीदके लश्कर का हेडक्वार्टर था। यहीं पर अजमल कसाब, डेविड हेडली ने ट्रेनिंग ली थी।
कोई और विकल्प नहीं बचा था- एयरमार्शल भारती
इसके बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑफरेशन एयरमार्शल भारती ने भी ऑपरेशन के बारे में बताया, 'पहलगाम हमले के बाद हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। हमने ध्यान से टारगेट का चयन किया। 9 में से 6 टारगेट एयरकैंप को दिए गए। इनमें बहावलपुर और मुरीदके के टेररिस्ट कैंप भी शामिल थे।' आगे कहा,"हमने एयर टू सरफेस तरीके से इन्हें (आतंकी ठिकानों को) टारगेट किया ताकि कोलैटरल डैमेज को कम से कम किया जा सके। इसी खातिर हमने मुरीदके के टेररिस्ट कैंप में हवा से सतह पर मार करने वाली 4 टारगेटेड मिसाइल से हमला किया और उसे न्यूट्रलाइज्ड किया।"
https://www.youtube.com/watch?v=4xoeRnULIA4
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: 'Operation Sindoor' broke the back of terrorists, 3 big terrorists involved in Kandahar hijack and Pulwama attack killed

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm