ऑपरेशन सिंदूर केवल अभियान नहीं, आतंकवाद के खिलाफ भारत का अड़िग संकल्प है: मुख्यमंत्री शर्मा

ऑपरेशन सिंदूर केवल अभियान नहीं, आतंकवाद के खिलाफ भारत का अड़िग संकल्प है: मुख्यमंत्री शर्मा

ऑपरेशन सिंदूर केवल अभियान नहीं, आतंकवाद के खिलाफ भारत का अड़िग संकल्प है: मुख्यमंत्री शर्मा
Modified Date: May 7, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: May 7, 2026 8:03 pm IST

जयपुर, सात मई (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों के खिलाफ भारत के अडिग संकल्प की उद्घोषणा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उठाए गए निर्णायक कदम मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और उस नए भारत को दर्शाते हैं, जो चुनौतियों का सामना साहस और दृढ़ संकल्प के साथ करता है।

उन्होंने कहा, “नया भारत आतंक और चुनौतियों के सामने चुप नहीं रहता, बल्कि साहस, संकल्प और शक्ति के साथ जवाब देना जानता है।”

शर्मा ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि हैं और देश इन्हें सुरक्षित रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में