ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के अदम्य साहस, अटूट संकल्प का प्रतीक: भूपेंद्र पटेल

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के अदम्य साहस, अटूट संकल्प का प्रतीक: भूपेंद्र पटेल

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के अदम्य साहस, अटूट संकल्प का प्रतीक: भूपेंद्र पटेल
Modified Date: May 7, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: May 7, 2026 7:56 pm IST

अहमदाबाद, सात मई (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और निर्णायक शक्ति का प्रतीक बताया।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर, पटेल ने सशस्त्र बलों के सैनिकों की बहादुरी की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने ‘‘देश की माताओं और बहनों के सिंदूर के सम्मान को बनाए रखने तथा राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित शौर्य और वीरता ने ‘नये भारत’ की ताकत और दृढ़ नीति के बारे में दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया।’’

पटेल ने कहा कि भारत ने निर्णायक रूप से यह प्रदर्शित किया है कि उसकी नीति आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है और ‘‘हम राष्ट्र की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में पूरी तरह समर्थ हैं।’’

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी सशस्त्र बलों और देश के नेतृत्व की सराहना की तथा कहा कि उन्होंने राष्ट्र की गरिमा और गौरव को बनाए रखने के लिए अटूट समर्पण के साथ निरंतर काम किया है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘हम उन वीर नायकों को नमन करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने प्राणों की आहूति देकर राष्ट्र की गरिमा को बनाये रखा।’’

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में