महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर बुधवार को साझा रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर बुधवार को साझा रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर बुधवार को साझा रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल
Modified Date: April 14, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: April 14, 2026 10:37 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर साझा रणनीति तय करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बैठक अपने आवास पर दिन में तीन बजे बुलाई है।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक से पहले कांग्रेस के प्रमुख नेता इन विधेयकों को लेकर अलग से चर्चा करेंगे।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मूर्त रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को एक विधेयक संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें संसद के निचले सदन में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़ाकर 850 तक करने का प्रावधान है।

इसके साथ ही, सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए भी एक विधेयक तथा इन्हीं से संबंधित केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 लाने की तैयारी में है।

कांग्रेस ने इन विधेयकों के संबंध में मंगलवार को कहा कि जब किसी विधेयक की मंशा शरारतपूर्ण और उसकी विषय वस्तु भ्रामक हो तो संसदीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान होता है।

भाषा हक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में