कोलकाता में स्कूल जाते समय ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार दो बच्चों की मौत

कोलकाता में स्कूल जाते समय ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार दो बच्चों की मौत

कोलकाता में स्कूल जाते समय ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार दो बच्चों की मौत
Modified Date: August 1, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: August 1, 2026 3:46 pm IST

कोलकाता, एक अगस्त (भाषा) कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में शनिवार सुबह पिता के साथ स्कूटर पर सवार होकर स्कूल जाते समय ट्रक की टक्कर लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर स्थित मलिक कॉलोनी के निकट बी. टी. रोड पर हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब स्कूटर चालक वाहन को सड़क के किनारे पड़े निर्माण सामग्री के बीच से निकलने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे खालसा स्कूल के छात्र थे और उनकी उम्र पांच और सात वर्ष थी।

अधिकारी ने कहा, ‘टक्कर के बाद दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का विश्लेषण किया जा रहा है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में