विपक्ष को मंदिर में दान को लेकर ‘झूठे दुष्प्रचार’ के लिए श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए : विहिप

विपक्ष को मंदिर में दान को लेकर ‘झूठे दुष्प्रचार’ के लिए श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए : विहिप

विपक्ष को मंदिर में दान को लेकर ‘झूठे दुष्प्रचार’ के लिए श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए : विहिप
Modified Date: July 8, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: July 8, 2026 12:38 am IST

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ को लेकर चलाए गए ‘‘झूठे राजनीतिक दुष्प्रचार’’ के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा कि श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई सभी बहुमूल्य वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित भी कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब समाजवादी पार्टी, आप आदमी पार्टी और कांग्रेस को रामभक्तों, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए। इन दलों ने दान की गई बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी का झूठा और सुनियोजित राजनीतिक दुष्प्रचार किया, जबकि सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और ट्रस्ट द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जा चुकी हैं। यह रामद्रोहियों के मुंह पर करारा तमाचा है।’’

भाषा गोला सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में