बदकिस्मती नहीं छोड़ रही साथ, हादसे में बच्ची ने एक बार फिर मां को खोया

बदकिस्मती नहीं छोड़ रही साथ, हादसे में बच्ची ने एक बार फिर मां को खोया

बदकिस्मती नहीं छोड़ रही साथ, हादसे में बच्ची ने एक बार फिर मां को खोया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: February 15, 2021 9:36 am IST

कोट्टयम (केरल) 15 फरवरी (भाषा) केरल में सड़क हादसे में एक अनाथ बच्ची (6) ने एक बार फिर अपनी मां को खो दिया। दो सप्ताह पहले ही बच्ची को दुर्घटना की शिकार सैली (46) और उनके पति ने गोद लिया था।

पुलिस ने बताया कि सैली एट्टुमानूर के मनारकाड-पट्टिथानम बाईपास के पास रविवार रात बच्ची के साथ ‘जेबरा क्रॉसिंग’ पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति कोविंद ने महाराष्ट्र में सड़क हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति स…

उन्होंने बताया कि महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और बच्ची का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: भारतीयों के लिए निजता के कम मानकों का आरोप लगाने वाली याचिका पर कें…

खबरों के अनुसार सैली और उनके पति की कोई संतान नहीं थी और दो सप्ताह पहले ही उन्होंने बच्ची को गोदी लिया था।

 


लेखक के बारे में