बाहरी दिल्ली पुलिस ने गश्त अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर 112 चालान जारी किए
बाहरी दिल्ली पुलिस ने गश्त अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर 112 चालान जारी किए
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) बाहरी दिल्ली पुलिस ने गश्त अभियान के दौरान दो पहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने को लेकर 112 चालान जारी किए और खराब चरित्र (बीसी) के 148 लोगों की जांच की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में चलाए गए अभियान के दौरान भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुल 564 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
सिंह ने बताया कि टीमों ने जिले भर में 106 पार्कों, 22 संवेदनशील ‘हॉटस्पॉट’ और 22 अंधेरे वाले स्थानों की जांच की, जबकि गश्त के लिए 48 मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के दो मामले मिले जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, पुलिस ने 71 लोगों के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की।
डीसीपी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पुलिस की मौजूदगी को मजबूत करना, निवारक पुलिसिंग को बढ़ाना, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बनाए रखना और संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधियों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
उन्होंने कहा कि पार्कों, अंधेरे वाले स्थानों व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
भाषा नोमान नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


