निवर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

Ads

निवर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 03:21 PM IST

(तस्वीर सहित)

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) निवर्तमान प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की।

एक्स पर जारी पोस्ट के अनुसार, “प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

जनरल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।

केंद्र ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एन एस राजा सुब्रमणि को नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा