भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक 106 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक 106 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक 106 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 30, 2021 10:24 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) भारत में शनिवार तक कोविड-19 से बचाव वाले टीकों की 106 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे तक देश में टीकों की करीब 62 लाख (61,99,429) खुराक दी गईं तथा यह संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि अंतिम आंकड़े देर रात तक संकलित किये जाएंगे।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को खुराक देने के साथ शुरू हुई थी।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में