भारत में अब तक कोविड-19 के टीके की 192 करोड़ से अधिक खुराक दी गई :सरकार

भारत में अब तक कोविड-19 के टीके की 192 करोड़ से अधिक खुराक दी गई :सरकार

भारत में अब तक कोविड-19 के टीके की 192 करोड़ से अधिक खुराक दी गई  :सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 20, 2022 11:26 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 के टीके की अब तक 192 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को शाम सात बजे तक 13 लाख से अधिक खुराक दी गई। वहीं, देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के बाद यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम सात बजे तक 18 से 59 आयु समूह के लोगों को 45,468 एहतियाती खुराक दी गई। इसके साथ ही इस आयु समूह में इस तरह की दी गई खुराक की संख्या बढ़कर 16,75,905 हो गई।

भाषा

सुभाष देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में