दिल्ली में दो करोड़ रुपये मूल्य के चोरी हुए करीब 200 फोन बरामद, एक गिरफ्तार

दिल्ली में दो करोड़ रुपये मूल्य के चोरी हुए करीब 200 फोन बरामद, एक गिरफ्तार

दिल्ली में दो करोड़ रुपये मूल्य के चोरी हुए करीब 200 फोन बरामद, एक गिरफ्तार
Modified Date: January 30, 2025 / 06:05 pm IST
Published Date: January 30, 2025 6:05 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के वजीराबाद इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के चोरी के 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने वजीराबाद इलाके में चोरी के मोबाइल फोन की खेप पकड़ी। इन मोबाइल फोन को तस्करी के जरिए नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका भेजा जाना था। उसने बताया कि इन मामले में मनीष यादव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन में 39 एप्पल आईफोन, 52 सैमसंग, 45 वनप्लस, 12 गूगल पिक्सल फोन, 28 ओप्पो और 19 वीवो स्मार्टफोन शामिल हैं। इनमें से 18 फोन शहर के विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी से जुड़े हैं।

पुलिस ने बताया कि शेष मोबाइल फोन के मालिकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में