आपात स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मदद करेगी ऑक्सीबस

आपात स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मदद करेगी ऑक्सीबस

आपात स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मदद करेगी ऑक्सीबस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: May 11, 2021 11:22 am IST

बेंगलुरु 11 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आपातकालीन स्थिति में कोविड-19 के मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान करने वाली ऑक्सीबस सेवा की मंगलवार को शुरुआत की।

एक ऑक्सीबस कोविड-19 के आठ मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दे सकती है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ बेंगलुरु के सरकारी अस्पतालों और अन्य केन्द्रों के नजदीक 20 ऐसी इकाईयों को स्थापित किया जाएगा और आने वाले दिनों में संपूर्ण राज्य में ऐसी और इकाईयों को स्थापित किया जाएगा।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मगाडी रोड में आरोग्य सभा और मल्लेश्वरम में बनाए गए बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के नियंत्रण केन्द्र का दौरा किया और नागरिक सेवा हेल्पलाइन तथा मरीजों को बिस्तरों के आवंटन के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों को तय समय के भीतर अस्पताल में बिस्तर मिले इसके लिए सरकार की ओर से प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

भाषा रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में