Power Crisis: बिजली संकट के लिए मोदी सरकार नहीं कांग्रेस का 60 साल का शासन जिम्मेदार, चिदंबरम ने कसा तंज 

P Chidambaram reaction on power crisis : कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने बिजली कटौती को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। 

Power Crisis: बिजली संकट के लिए मोदी सरकार नहीं कांग्रेस का 60 साल का शासन जिम्मेदार, चिदंबरम ने कसा तंज 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: April 30, 2022 2:41 pm IST

कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने बिजली कटौती को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। पिछले दिन के सवार्धिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान ने इस मांग को और बढ़ा दिया है। विपक्षी दलों ने ताप संयंत्रों में कोयले की कमी के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

read more: मौसम विभाग की चेतावनी.. प्रदेश में अभी और बढ़ेगी गर्मी, इन शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यात्री ट्रेन को रद्द करने और कोयला से लदी मालगाड़ी चलाने को लेकर केंद्र सरकार ने ‘सही समाधान’ ढूंढ़ लिया है। चिदंबरम ने कहा कि ”प्रचुर मात्रा में कोयला, बड़े रेल नेटवर्क, ताप संयंत्रों में अप्रयुक्त क्षमता, फिर भी बिजली की भारी किल्लत है। केंद्र सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है। ये कांग्रेस के 60 साल के शासन के कारण है!”

read more: देश में एक और हिंसा.. पटियाला में तनाव, हिंदू संगठनों ने किया बंद का ऐलान

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, ”कोयला, रेलवे या बिजली मंत्रालयों में किसी तरह की अक्षमता नहीं है। दोष उक्त विभागों के पिछले कांग्रेस के मंत्रियों का है!” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा, ”सरकार ने इसका सही समाधान ढूंढ़ लिया है: यात्री ट्रेन रद्द करो और कोयला लदी ट्रेन को चलाओ! मोदी है, मुमकिन है।” आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने मौजूदा बिजली संकट के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया ।

 


लेखक के बारे में