दर्दनाक मौत! 8 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में गई जान

painful death! life lost in road accident दर्दनाक मौत! 8 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में गई जान

दर्दनाक मौत! 8 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में गई जान

Accident in sewage treatment plant, two laborers lost their lives trying to save one

Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 29, 2022 10:48 pm IST

painful death! life lost in road accident: फिरोजपुर। यहां आज एक सड़क हादसे में 8 बेटियों के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक वल्टोहा गांव निवासी सुखदेव सिंह (47) पुत्र छिंदा सिंह जीरा से फिरोजपुर अपनी मोटरसाइकिल वाली रेहड़ी पर जा रहा था। वह कुछ सामान लेने जा रहा था कि जब वह मल्लांवाला से थोड़ी दूर गांव लोहगढ़ के पास पहुंचा तो आगे से फिरोजपुर रोड से 2 ट्रक तेज रफ्तार से आ रहे थे।

Read more: खेत में इस हालत में मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया गैंगरेप का आरोप 

painful death! life lost in road accident: पंजाब केसरी को जानकारी मिली है कि दोनों ट्रकों ने आपस में रेस लगाई हुई थी। ट्रकों को देखकर सुखदेव ने अपनी मोटरसाइकिल रेहड़ी सड़क से उतार ली और एक ट्रक ने सीधे आकर उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक सुखदेव सिंह आठ बेटियों का पिता था। पिता के निधन से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर भेज दिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में