Jammu Kashmir Terrorist Attack: फिर सामने आई पाकिस्तान की कायराना करतूत, देर रात LoC पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
Jammu Kashmir Terrorist Attack: हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, देर रात LoC पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Jammu Kashmir Terrorist Attack/ Image Credit: IBC24 File
- पाकिस्तना ने loc पर गोलीबारी शुरू कर दी।
- भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
- भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है।
Jammu Kashmir Terrorist Attack: इन दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। एलओसी पर हालात तनावपूर्ण हैं। भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित किए जाने के बाद से लगातार LOC पर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। वहीं बीती रात एक बार फिर पाकिस्तना ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका भारतीय सैनिकों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।
बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद से भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है और पूरे कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर अब कड़ी कार्रवाई जारी है। बताया गया कि, इस गोलीबारी में किसी भारतीय सैनिक को नुकसान नहीं हुआ। तनावपूर्ण माहौल के बावजूद भारतीय जवानों ने पूरे संयम और साहस के साथ मोर्चा संभाले रखा।
Jammu Kashmir Terrorist Attack: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। वहीं हमले के बाद अधिकारियों ने कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है, जिसमें आतंकवादियों घरों को ध्वस्त किया गया, ठिकानों पर छापेमारी की गई और पूछताछ के लिए सैकड़ों आतंकी मददगारों को हिरासत में लिया गया है।
26-27 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे सैनिकों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया: भारतीय सेना pic.twitter.com/UmmjTNfBtE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी किए जाने पर भारतीय सैनिकों ने प्रभावी तरीके से छोटे हथियारों से जवाब दिया।
लेखक के बारे में
Web Title: Pakistan is not stopping its activities, fired on LoC late at night, Indian Army also gave a befitting reply

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm