पाकिस्तान ने रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों हेतु भारतीय नागरिेकों को वीजा जारी किये

पाकिस्तान ने रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों हेतु भारतीय नागरिेकों को वीजा जारी किये

पाकिस्तान ने रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों हेतु भारतीय नागरिेकों को वीजा जारी किये
Modified Date: June 20, 2026 / 11:08 pm IST
Published Date: June 20, 2026 11:08 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए भारत के तीर्थयात्रियों को 438 वीज़ा जारी किए हैं।

ये कार्यक्रम पाकिस्तान में 21 से 30 जून तक होंगे।

महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के प्रसिद्ध शासक थे और उनका 19वीं सदी में लाहौर में निधन हुआ।

उच्चायोग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर, नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के तीर्थयात्रियों को 438 वीज़ा जारी किए हैं, ताकि वे 21 से 30 जून, 2026 तक पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।’’

पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वाराइच ने तीर्थयात्रियों को बधाई देते हुए ‘अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के बीच सद्भाव एवं आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की सतत प्रतिबद्धता’ को रेखांकित किया।

ऐसे वीज़ा 1974 के ‘भारत-पाकिस्तान धार्मिक स्थल यात्रा प्रोटोकॉल’ के तहत जारी किये जाते हैं।

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में