सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करके दुनिया को भरोसा दिलाए पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय
सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करके दुनिया को भरोसा दिलाए पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को सीमापार आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करके दुनिया को इस बात का भरोसा दिलाना होगा कि वह जो कहता है, करके दिखाता है।
पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बल देश में बढ़ते आतंकवाद को हराने के लिए कटिबद्ध हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुनीर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को कार्रवाई और दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है। उसे सीमापार आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करके दुनिया को इस बात का भरोसा दिलाना होगा कि वह जो कहता है, करके दिखाता है।”
भाषा जोहेब नरेश
नरेश
जोहेब

Facebook


