हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में ‘पाकिस्तानी’ गुब्बारा देखा गया

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 'पाकिस्तानी' गुब्बारा देखा गया

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में ‘पाकिस्तानी’ गुब्बारा देखा गया
Modified Date: March 22, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: March 22, 2026 7:43 pm IST

नाहन (हिमाचल प्रदेश), 22 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बखोग गांव में रविवार को उस समय दहशत फैल गई, जब खेतों में पाकिस्तान से जुड़े चिह्नों वाला एक गुब्बारा देखा गया।

गुब्बारा पर हरे रंग में ‘पीआईए’ लिखा होने के साथ ही पाकिस्तान से जुड़े प्रतीत होने वाले अन्य चिह्न भी थे। स्थानीय निवासी लोकेंद्र ठाकुर और उनकी पत्नी ने खेतों की ओर जाते समय गुब्बारा देखने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इसे एक साधारण खिलौना गुब्बारा बताया और किसी भी प्रकार के सुरक्षा खतरे की संभावना से इनकार किया।

राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक विद्याचंद नेगी ने कहा कि प्रथम दृष्टया गुब्बारा संदिग्ध नहीं लगता और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने जनता से यह भी अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

इससे पहले भी ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में इसी तरह के गुब्बारे देखे जा चुके हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में