पुंछ में सीमा पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी

पुंछ में सीमा पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी

पुंछ में सीमा पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी
Modified Date: March 1, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: March 1, 2026 12:29 pm IST

जम्मू, एक मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए सेना के जवानों ने गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन डिगवार क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लौट गया।

पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने के बाद जवानों ने गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए 12 से अधिक गोलियां चलायीं।

हालांकि, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला और तुरंत वापस लौट आया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन द्वारा हथियारों या नशीले पदार्थों की कोई तस्करी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था।

जवानों ने 27 फरवरी को भी इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी।

भाषा गोला संतोष

संतोष


लेखक के बारे में