पंचायती राज संस्थाएं योग दिवस समारोह को देशभर में जमीनी स्तर तक ले जा रहीं: केंद्र
पंचायती राज संस्थाएं योग दिवस समारोह को देशभर में जमीनी स्तर तक ले जा रहीं: केंद्र
नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) पंचायती राज मंत्रालय ने बताया कि रविवार को देश भर में पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस साल का विषय ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ है।
पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार के पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
वहीं, पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उत्तर प्रदेश के आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मंत्रालय ने बताया कि ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस पत्र के अनुरूप आयोजित किए गए थे, जिसमें उन्होंने देशभर के ग्राम प्रधानों से सामुदायिक भागीदारी का नेतृत्व करने और योग का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आग्रह किया था।
नयी दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय ने ‘सीएसओआई लॉन्स’ में एक योग सत्र का आयोजन किया, जिसमें सचिव विवेक भारद्वाज और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
भाषा संतोष दिलीप
दिलीप

Facebook


