भारतीय वायुसेना के शौर्य से प्रभावित माता -पिता ने नवजात शिशु का नाम ही रख दिया “मिराज”

भारतीय वायुसेना के शौर्य से प्रभावित माता -पिता ने नवजात शिशु का नाम ही रख दिया "मिराज"

भारतीय वायुसेना के शौर्य से प्रभावित माता -पिता ने नवजात शिशु का नाम ही रख दिया “मिराज”
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: February 27, 2019 1:17 pm IST

अजमेर। मंगलवार को भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में आतंकी शिविरों को तहस नहस करने से पूरे देश में खुशी की लहर है। सभी अपने अपने तरीके से इसे पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि मान रहे हैं।

ऐसे में अजमेर में एक परिवार में हुई नवजात बच्चे का नाम ही माता-पिता ने मिराज रख लिया है। ज्ञात हो कि भारतीय वायुसेना ने जिस फाइटर प्नलेन हमला बोला था उसका नाम मिराज 2000 है। इसी से बच्चे के माता-पिता ने अपने नवजात शिशु का नाम ‘मिराज’ रखा है। बच्चे के पिता का कहना है कि “हमने अपने बच्चे का नाम मिराज राठौर को उस मिराज प्लेन्स को समर्पित कर रखा है जिसने पाक की धरती पर आतंकी ठिकानो को नष्ट किया। बच्चे के पिता का यह भी कहना है कि हमें उम्मीद है कि जब हमारा बेटा बड़ा होगा तो वह भी सुरक्षा बल में शामिल होगा।


लेखक के बारे में