Kanpur Lamborghini Accident Video: हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह
Kanpur Lamborghini Accident Video: हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह
Kanpur Lamborghini Accident Video: हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह / Image: X
- तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी ने कहर बरपाया
- कार को मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था
- बाइक सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया
कानपुर: Kanpur Lamborghini Accident Video कानपुर के ग्वालटोली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार ने राहगीरों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कार को कथित तौर पर एक जाने-माने तंबाकू व्यापारी का बेटा चला रहा था। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजकर 15 मिनट पर रेव-3 मॉल के पास हुआ। तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की लग्जरी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए कई गाड़ियों से टकरा गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।’’
10 फीट हवा में उछल गया बाइक सवार
Kanpur Lamborghini Accident Video प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे उसपर सवार व्यक्ति करीब 10 फीट हवा में उछल गया। कार मोटरसाइकिल के अगले पहिये पर चढ़ गई और एक बिजली के खंभे से टकराने और रुकने से पहले उसे कुछ दूर तक घसीटती रही। इस घटना से नाराज स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और कार को घेर लिया, जिससे चालक को अंदर ही रहना पड़ा। चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ आए निजी बाउंसर ने भीड़ को पीछे धकेलने की कोशिश की और आक्रामक व्यवहार किया, जिससे तनाव बढ़ गया।
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: The son of a tobacco businessman hit more than four people with his Lamborghini car. He hit a motorcycle rider and injured several pedestrians.
The car involved in the accident has been seized by the Gwaltoli police station. pic.twitter.com/ouwjRHYR0D
— ANI (@ANI) February 9, 2026
लैम्बॉर्गिनी को जब्त
पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को बचाया और उसे और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त लैम्बॉर्गिनी को जब्त कर लिया गया और थाने ले जाया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि कार जब्त कर ली गई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Shahdol Collector Lathi Charge Video: कांग्रेसियों ने सीएम को दिखाए काले झंडे, कलेक्टर साहब ने भांज दी लाठियां, देखें वीडियो
- Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी ने बजा दी घंटी! आज शेयर मार्केट में बंपर उछाल से निवेशकों की चमक सकती है किस्मत
- Today Breaking News And Live Updates 09 Feb 2026: बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
- Nigeria Truck Accident: सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
- CG Weather Update Today: आज कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल, किस जिले में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहां हो सकती है बारिश, जानें यहां

Facebook


