चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने पर यात्री गिरफ्तार

चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने पर यात्री गिरफ्तार

चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने पर यात्री गिरफ्तार
Modified Date: May 3, 2026 / 12:21 pm IST
Published Date: May 3, 2026 12:21 pm IST

चेन्नई, तीन मई (भाषा) चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘टैक्सीवे’ पर चल रहे विमान का आपातकालीन निकास द्वार एक यात्री द्वारा खोल दिए जाने के कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

एयर अरबिया का एक विमान 231 यात्रियों को लेकर रविवार तड़के शारजाह से चेन्नई पहुंचा था।

विमान जब टैक्सीवे यानी रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाले निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रहा था, तभी उसमें सवार पुडुकोट्टई निवासी 34 वर्षीय युवक ने एक आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया।

पायलट ने विमान को तुरंत रोक दिया और प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद बम निरोधक विशेषज्ञों और सशस्त्र अधिकारियों समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मी तुरंत उस स्थान पर पहुंचे, जहां विमान रुका था।

पायलट ने घटना को लेकर तत्काल औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। सुरक्षाकर्मी विमान में सवार हुए और उन्होंने यात्री को हिरासत में ले लिया।

अधिकारी यात्री से पूछताछ कर रहे हैं और उसकी मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में