Munawar Faruqui Baby Girl : इस मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन के घर आई ‘नन्ही परी’, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी महजबीन ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

Munawar Faruqui Baby Girl : इस मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन के घर आई ‘नन्ही परी’,  पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Munawar Faruqui Baby Girl / IMAGE SOURCE : instagram

Modified Date: May 3, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: May 3, 2026 2:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुनव्वर फारूकी दूसरी बार बने पिता।
  • पत्नी महजबीन ने बेटी को जन्म दिया।
  • सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Munawar Faruqui Baby Girl मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए शुक्रवार की रात बेहद खास रही। मुनव्वर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया कि वे दूसरी बार पिता बन गए हैं और उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया पर खबर आते ही फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

‘घर में बरकत आई’

मुनव्वर ने अस्पताल से कुछ भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक में उनकी पत्नी महजबीन अपनी बेटी को गोद में लिए हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं।  Munawar Faruqui News, Mइस खबर को साझा करते हुए मुनव्वर ने बेहद प्यारे अंदाज में लिखा, ‘घर में बरकत आई।’ अभिनेता वरुण धवन ने मुनव्वर को बधाई देते हुए कमेंट किया, ‘बधाई हो भाई।’ वहीं, उनके तमाम फैंस ने भी ‘माशा अल्लाह’ लिखकर अपना प्यार जताया और नवजात बच्ची को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

दूसरी पत्नी से हुई बेटी

गौरतलब है कि मुनव्वर फारूकी ने महजबीन के साथ अपनी दूसरी शादी रचाई थी। मुनव्वर की पहली शादी जैस्मिन से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा है, जिसका नाम मिकाइल है। अब मुनव्वर और महजबीन के जीवन में इस नन्ही परी के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है। पिता बनने की इस खबर से मुनव्वर के करीबी दोस्त और समर्थक बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.