Prasar Bharati New Chairman : इस मशहूर गीतकार को सरकार ने सौंपी प्रसार भारती की कमान, बनाए गए नए चेयरमैन, अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई

मशहूर लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव और रचनात्मकता को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Prasar Bharati New Chairman : इस मशहूर गीतकार को सरकार ने सौंपी प्रसार भारती की कमान, बनाए गए नए चेयरमैन, अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई

Prasar Bharati New Chairman / Image credit : x

Modified Date: May 3, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: May 3, 2026 2:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने दी बधाई, बताया रचनात्मक व्यक्तित्व।
  • पहले सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और विज्ञापन जगत में बड़ा अनुभव।

नई दिल्ली : Prasar Bharati New Chairman  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मशहूर लेखक, गीतकार और विज्ञापन विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। ( Prasoon Joshi News )प्रसून जोशी अपनी शानदार लेखनी, विज्ञापन और सिनेमा की दुनिया के लिए जाने जाते हैं। अब वह देश के सबसे बड़े सरकारी प्रसारण संस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने जोशी की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बहुत ही रचनात्मक व्यक्ति हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में कला और सिनेमा के क्षेत्र में सराहा गया है।

Prasoon Joshi पहले किस पद में थे प्रसून जोशी?

अगर प्रसून जोशी के पिछले सफर की बात करें, तो उनके पास बहुत लंबा और शानदार अनुभव है। वे अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) के अध्यक्ष थे, जहाँ उन्होंने फिल्मों को सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया को काफी बेहतर और सरल बनाया। इसके अलावा, वे विज्ञापन जगत की बड़ी कंपनी मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप के सीईओ और अध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं, 2016 से वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका यह अनुभव, जो विज्ञापन और कला से जुड़ा है, उन्हें इस पद के लिए बेहद खास बनाता है।

क्या है प्रसार भारती ?

प्रसार भारती भारत का एक स्वतंत्र सरकारी मीडिया संस्थान है, जिसे 1990 के एक कानून के जरिए बनाया गया था और यह 1997 से काम कर रहा है। इसके मुख्य रूप से दो बड़े विभाग हैं। पहला है ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी), जो दुनिया के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्कों में से एक है। यह गांव से लेकर शहर तक, अलग-अलग भाषाओं और बोलियों में लोगों तक खबरें और जानकारी पहुँचाता है। दूसरा है दूरदर्शन, जो भारत का राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल है। यह समाचार, शिक्षा, मनोरंजन और हमारी संस्कृति से जुड़ी हर तरह की जानकारी पूरे देश तक पहुँचाने का काम करता है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.